नई दिल्ली। बिहार में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने और आंधी-तूफान से भारी तबाही हुई है। आकाशीय बिजली गिरने से बिहार में 83 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए हैं।
बिहार के 23 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से मानवीय क्षति हुई है। सबसे ज्यादा मौत गोपालगंज में हुई, जहां 13 लोगों की मौत हो गई। लेकिन सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में भी आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। देवरिया में आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग झुलस गए। जबकि बाराबंकी में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।


Leave a Reply