ए.बी.के.एम. ने नलिन चौधरी के निधन पर जताया शोक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने शुक्रवार को मुख्य संरक्षक ए.सी. भटनागर की अध्यक्षता में एक वेबिनार बैठक का आयोजन कर कोटद्वारा उत्तराखंड के नलिन चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। चौधरी एबीकेएम की सदस्य रश्मि चौधरी (ज्योतिषाचार्य) के पति थे। वह लंबे अर्से से बीमार चल रहे थे और 24 जून को उन्होंने अंतिम सांस ली।
वेबिनार मीटिंग में एबीकेएम के विशेष सलाहकार जितेन्द्र बच्चन और पश्चिम उत्तर प्रदेश के संयोजक विकास सक्सेना भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इन सभी ने नलिन चौधरी के निधन पर सर्वप्रथम दो मिनट का मौन रखा। उसके बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान श्री चित्रगुप्त से प्रार्थना की गई। साथ ही सभी कायस्थों ने शोक-संतिप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। एसी भटनागर ने कहा है कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दु:ख की इस घड़ी में नलिन चौधरी परिवार के साथ है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*