सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहींं: पायलट

  • सचिन पायलट को को उप-मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से हटाकर पार्टी ने की बड़ी कार्रवाई
    नई दिल्ली। राजस्थान में सियासी संकट के बीच कांग्रेस विधायक दल की बैठक शामिल नहीं होने पर सचिन पायलट को को उप-मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से हटाकर पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। पायलट ने इसके बाद ट्वीट करके कहा कि सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं। उनकी जगह गोविंद सिंह डोटासरा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्रा से मुलाकात की।
    कलराज मिश्रा ने डिप्टी सीएम पद से सचिन पायलट और विश्वेन्द्र सिंह और रमेश मीणा को मंत्री पद से हटाने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। पार्टी ने पायलट के अलावा उनके समर्थक इन दो विधायकों पर भी कार्रवाई की है। इससे पहले जयपुर में कांग्रेस मुख्यालय से सचिन पायलट की नेम प्लेट हटा दी गई। बैठक में मौजूद 102 विधायकों ने सर्वसम्मति से सचिन पायलट को पार्टी से बाहर कर देने की मांग की थी। गहलोत ने इसके बाद कहा, ‘हाईकमान को मजबूरी में फैसला लेना पड़ा। लंबे समय से भाजापा और हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर ही थी। हमें पता था कि यह एक बड़ी साजिश है। अब हमारे कुछ दोस्त इसकी वजह से भटक गए और दिल्ली चले गए।’

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*