बच्चों की आन लाइन योग क्लास का शुभारंभ

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। योग शिक्षिका अर्चना शर्मा ने बताया है कि विगत 12 जुलाई 2020 से सप्ताह में दो दिन प्रत्येक शनिवार व रविवार को प्रातःकाल 8 बजे से 9 बजे तक बच्चों की ऑनलाइन योग क्लास शुरू की गयी है। इसमें 7 वर्ष से 15 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। अगर कोई भी बच्चा ऑनलाइन क्लास लेना चाहता है तो वह मो. 8010505642 पर अपना फोन नंबर, नाम और जिसके नाम से फोन आईडी है, पूरा विवरण भेजकर क्लास से जुड़ सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि अर्चना शर्मा द्वारा लॉकडाउन के प्रारंभ से ही अ.भा.योग संस्थान की एमबी गर्ल्स कॉलेज की आन लाइन निशुल्क योग कक्षा का आयोजन नित्य प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक किया जा रहा है। जिससे विभिन्न स्थानों के 80 से अधिक योग साधक जुड़े हुए हैं। इस कक्षा में अमावस्या व पूर्णिमा को सभी साधक जुड़कर हवन भी कर रहे हैं। उसके बाद 7 बजे से 8 बजे तक जिन्हें अवसाद या अन्य कोई शारीरिक दिक्कत है, उनके लिए विशेष योग, मैडिटेशन एवं रेकी चिकित्सा की आन लाइन पेड कक्षा का आयोजन किया जाता है। इसी के साथ प्रत्येक शनिवार व रविवार को प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक अ.भा.योग संस्थान की आन लाइन निःशुल्क ‘बाल योग एवं संस्कार शिविर’ कक्षा का आयोजन प्रारम्भ किया गया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*