मेरठ। लव जिहाद के एक सनसनीखेज मामले में प्रेम जाल में फंसाकर प्रेमिका और उसकी नौ साल की बेटी की बेरहमी से हत्या करने और उनके शवों को घर में ही दफन करने के आरोपित शमशाद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की शाम आरोपित पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। गुरुवार की सुबह पुलिस से मुठभेड़ के दौरान शमशाद घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि हिरासत से फरार होने पर पुलिस ने शमशाद पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। आखिरकार बुधवार की देर रात शहर के ब्रह्मपुरी इलाके में परतापुर पुलिस से शमशाद की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान शमशाद घायल हो गया।
उल्लेखनीय है कि शमशाद ने एक साल पहले प्रिया चौधरी और उसकी बेटी के कत्ल की पटकथा लिख ली थी। दस अप्रैल 2019 को प्रिया ने प्रेमी पर दुष्कर्म का आरोप लगा खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद शमशाद ने प्रिया की हर बात मानकर समझौता कर लिया। साथ ही उसे अपने नए मकान में साथ ले आया। यहां आकर लगातार इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बना रहा था। प्रिया ने इन्कार किया तो उसके साथ हर रोज मारपीट की जाने लगी। इसके बाद 29 मार्च को योजना के तहत उसकी और उसकी बेटी की हत्या कर दी गई। दोनों के शवों को अपने कमरे में ही आरोपित ने दफना दिया था। पुलिस ने मकान से दोनों के नरकंकाल बरामद किए हैं।


Leave a Reply