वेश्यावृत्ति कराने में सोनू पंजाबन को 24 साल की कैद

नई दिल्ली। दिल्ली की द्वारका कोर्ट में अपहरण, मानव तस्करी और वेश्यावृत्ति की दोषी गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन को 24 साल की कैद की सजा सुनाई है। एडिशनल सेशंस जज प्रीतम सिंह ने सोनू पंजाबन की सहयोगी संदीप को 20 साल की कैद की सजा सुनाई है। दोनों को एक नाबालिग लड़की के अपहरण रेप और वेश्यावृत्ति के मामले में दोषी करार दिया गया था।


पुलिस के मुताबिक मामला सितंबर 2009 का है। पीड़ित लड़की संदीप के प्रेम के जाल में पड़ गई। संदीप उसे लक्ष्मी नगर के एक मकान में ले गया और उसके साथ रेप किया। संदीप ने लड़की को सीमा आंटी नामक महिला को बेच दिया। उस समय पीड़ित लड़की महज 12 वर्ष की थी। सीमा आंटी ने उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया। पुलिस के मुताबिक सीमा आंटी पीड़ित लड़की को नशे का इंजेक्शन देती थी। सीमा आंटी पीड़ित लड़की को एक बार सोनू पंजाबन के हाथों बेच दिया। सोनू पंजाबन उससे जिस्मफरोशी करवाती थी। ग्राहकों के पास भेजने के पहले सोनू पंजाबन उसको प्रॉक्सीवन और अलप्रेक्स समेत दूसरी नशे की दवाइयां देती थी। 
लड़की ने इसकी शिकायत 9 फरवरी 2014 को नजफगढ़ थाने की पुलिस से की थी। पुलिस ने उसका काउंसलिंग करने के बाद बयान दर्ज किया था तब उसने अपनी आपबीती सुनाई थी। पीड़ित लड़की ने बताया कि उसे हरियाणा और पंजाब भी भेजा गया था। सोनू पंजाबन पर दिल्ली एनसीआर के अलावा देश के कई हिस्सों में जिस्मफरोशी के मामले दर्ज हैं।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*