गाजियाबाद के विक्रम त्यागी का कोई सुराग नहीं, प्रियंका गांधी ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। इसी मामले पर कांग्रेस ने एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घेरा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश में अपहरण की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था ठीक कीजिए, जनता बहुत परेशान है।
मुख्यमंत्री योगी को लिखे पत्र में प्रियंका गांधी ने कहा है कि कानपुर, गोंडा और गोरखपुर की घटनाएं आपके संज्ञान में होंगी। मैं गाजियाबाद के एक परिवार की पीड़ा की तरफ भी आपका ध्यान खींचना चाहती हूं। मेरी इस परिवार से बात हुई। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद के व्यवसायी विक्रम त्यागी करीब एक महीने से लापता हैं। परिवार को अपहरण की आशंका है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी पुलिस और प्रशासन इस तरफ ध्यान देने को तैयार नहीं है। दो दिन पहले कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल परिवार से मिला था। परिजन बहुत परेशान हैं।
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने मांग की है कि विक्रम त्यागी के परिजनों की मदद करें। साथ ही पुलिस अधिकारियों को सख्ती से निर्देशित करें कि पूरी तरह से उनकी मदद की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री होने के नाते आपकी जिम्मेदारी है कि लोगों की सुरक्षा आप सुनिश्चित करें।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*