उत्तर प्रदेश: यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़ी बस में कैंटर ने मारी टक्कर, 4 की मौत 8 घायल

मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्रान्तर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 105 पर खड़ी एक लग्जरी बस में बुधवार, 12 अगस्त की सुबह करीब सात बजे एक अनियंत्रित कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। बस में सवार तीन लोगों की और कैंटर में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में कटिहार बिहार के निवासी आठ मजदूर घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सदर एवं जमुनापार थाना प्रभारी ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार बुधवार की सुबह करीब सात बजे एक कैंटर आगरा से नोएडा की तरफ जा रहा था। बस भी आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। रास्ते में डीजल खत्म हो जाने की वजह से यमुना पार थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 105 के पास बस खड़ी थी, तभी पीछे से आए कैंटर ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में पीछे बैठे मोहम्मद शमशेर पुत्र इदरीश, मोहम्मद रामजानी पुत्र अंसारी कटिहार निवासी गोपाल पुत्र मंगल और कैंटर में सवार विजय कुमार की इस सड़क हादसे में मौत हो गयी। मृतक विजय और घायल राहुल हिन्दुस्थान समाचार के नोएडा कार्यालय में कार्यरत थे। इसके अलावा भूरा सहित सात और लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*