एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इण्डिया के चेयरमैन मुकुल शर्मा स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग से मिले

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गाजियाबाद। भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान के लिए कार्य कर रही संस्था एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इण्डिया के उत्तर प्रदेश चेयरमैन मुकुल शर्मा ने आज राज्य के स्वास्थ्य मंत्री व स्थानीय विधायक अतुल गर्ग से मुलाक़ात कर कई मुद्दों पर चर्चा की।
गुरुवार को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इण्डिया के उत्तर प्रदेश चेयरमैन मुकुल शर्मा के साथ महासचिव जितेन्द्र कुमार व संरक्षक राकेश स्वामी उपस्थित रहे । शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग का पुष्प गुच्छ व कोरोना योद्धा सम्मान पत्र से अभिनन्दन किया। उसके बाद भ्रष्टाचार मुक्त भारत के विषय पर चर्चा की। साथ ही एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इण्डिया के कार्यों पर प्रकाश डाला । मंत्री अतुल गर्ग ने संस्था को अपने पूर्ण सहयोग के लिए आश्वस्त किया और कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत उनका भी सपना है। उन्होंने मुकुल शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि आप देश के लिए एक सराहनीय कार्य कर रहे हैं। मैं सदैव आपके साथ हूँ । इस अवसर पर संस्था के संरक्षक राकेश अग्रवाल और राजेंद्र मित्तल मेंहदी वाले भी उपस्थित रहे ।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*