अविश्वास प्रस्ताव लाएगी भाजपा, गहलोत सरकार की बढ़ी मुश्किलें

नई दिल्ली। राजस्थान कांग्रेस विधायक दल की शुक्रवार को होने वाली बैठक से पहले गुरुवार को राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान सरकार में बहुत सारे मतभेद हैं। जिस तरह से उन्होंने संघर्ष किया है, संभावना है कि वे विधानसभा में विश्वास मत ला सकते हैं लेकिन हम भी अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए तैयार हैं। भाजपा के अविश्वास प्रस्ताव लाने से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 15वीं राजस्थान विधानसभा का पांचवा सत्र शुक्रवार से शुरू होगा। विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार गिराने को लेकर एक माह से भी अधिक समय तक चले राजनीतिक घटनाक्रम के चलते विधानसभा सत्र का हंगामेदार होना तय है। सत्र दो या तीन दिन चलते की उम्मीद है।
इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत फ्लोर टेस्ट भी करा सकते हैं। इस बारे में शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी की अध्यक्षता में होने वाली कार्य सलाहकार समिति की बैठक में निर्णय होगा। सत्र के दौरान सरकार की तरफ से कोरोना महामारी पर चर्चा करने के साथ ही कुछ विधेयक भी लेकर आने की संभावना है। सत्र में विपक्ष विधायकों के फोन टेपिंग मामले को लेकर भी सरकार को घेर सकती है। सत्र के पहले दिन शुक्रवार को सत्र के पहले दिन शोकाभिव्यक्ति होगी। सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों ने अब तक 417 सवाल पूछने के लिए विधानसभा सचिवालय में लगाए हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*