उत्तराखंड: दुगड्डा ब्लॉक प्रमुख रुचि कैंतुरा ने किया ग्रोथ सेन्टर का निरीक्षण

अम्बेश पंत : राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
पौड़ी। जिले के अंतर्गत दुगड्डा ब्लॉक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा बनाये गए ग्रोथ सेंटर का वहाँ की ब्लॉक प्रमुख ने निरीक्षण किया। महिला समूहों द्वारा बनाये गए उत्पादों की उन्होंने सराहना की है।
उल्लेखनीय है कि पौड़ी जिले में बनने वाला इस तरह का यह पहला ग्रोथ सेन्टर है। मौजूद महिलाओं ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख द्वारा लगातार उनको सहयोग प्राप्त होता रहता है और उनसे प्रेरणा भी मिलती है। रुचि कैंतुरा ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद लगातार अपने ब्लॉक में सक्रिय रही हैं। उनके द्वारा प्रवासियों के लिए रोजगार की सम्भावनाओं को लेकर जिस तरह से अधिकारियों से संपर्क किया जाता रहा है, वह काबिलेतारीफ है। उनकी सक्रियता पूरे जिले में एक मिशाल बनती जा रही है। इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख अजयपाल सिंह व राष्ट्रीय रोजगार मिशन के प्रबंधक अंकित रावत मौजूद थे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*