ईडी के दिल्ली दफ्तर में सुशांत सिंह की बहन प्रियंका ने दर्ज कराया बयान

नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जहां सीबीआई ने मुंबई पहुंचकर जांच शुरू कर दी, वहीं दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अपने मुख्यालय में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका से आज पूछताछ कर रहा है। इससे पहले सुशांत के पिता के.के. सिंह ने ईडी ने पूछताछ की थी।
उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय बिहार पुलिस की प्राथमिकी के आधार पर सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के इस मामले की जांच कर रहा है। गुरुवार को इसी मामले में ईडी ने फिल्म निर्माता रूमी जाफरी का बयान दर्ज किया है। जाफरी कई बार कह चुके हैं कि एक फिल्म के लिए सुशांत व उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ उनकी बातचीत हुई थी। उसी आधार पर उनसे ईडी ने पूछताछ की है। इससे पहले सोमवार को इसी मामले में ईडी ने दिल्ली स्थित मुख्यालय में सुशांत के पिता के.के. सिंह के भी बयान दर्ज किए हैं। के.के. सिंह से उनके बेटे के बैंक खाते से वित्तीय लेनदेन के बारे में पूछताछ की गई थी। इसके अलावा अभिनेता के फिक्स्ड डिपॉजिट (मियादी जमा) और अन्य चीजों के बारे में भी पूछा था। ईडी के.के. सिंह के अलावा ईडी अब तक इस मामले में रिया, उनके भाई शोविक, पिता इंद्रजीत, सुशांत के हाऊस मैनेजर सैमुएल मिरांडा, उनकी पूर्व-मैनेजर श्रुति मोदी, उनके निजी स्टाफ रितेश मेवाती और दीपेश सावंत, सुशांत की बहन मीतू सिंह, उनके सीए संदीप श्रीधर और रिया के सीए रितेश शाह से पूछताछ कर चुकी है।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*