अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा- बॉलीवुड सितारों का नारकोटिक टेस्ट हो तो कई पहुंच जाएंगे जेल

नई दिल्ली। अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने बयानों से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। सुशांत मामले में भी उनकी सक्रियता ऐसी रही है कि कई बार तो केस के भी समीकरण बदलते दिखे। अब जब से सुशांत केस में ड्रग एंगल सामने आया है, एक नया विवाद शुरू हो गया है। इसी विवाद पर कंगना ने ट्वीट कर फिर बॉलीवुड के एक तबके को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि अगर बॉलीवुड में नॉरकोटिक्स टेस्ट हो गया तो कई सारे सितारे जेल में होंगे।
कंगना पीएमओ को टैग करते हुए ट्वीट करती हैं- अगर नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बॉलीवुड में आ गया तो कई ्र लिस्टर जेल में पहुंच जाएंगे। अगर ब्लड टेस्ट हुआ तो कई बड़े खुलासे होंगे। उम्मीद करती हूं कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बॉलीवुड के इस गटर को भी साफ किया जाएगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*