ईडी ने सुशांत मामले में रिया चक्रवर्ती के पिता को फिर किया तलब

नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की सीबीआई जहां जांच कर रही है, वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पैसों के आदान-प्रदान के केस की छानबीन कर रहा है। इसी कड़ी में ईडी ने एक बार फिर अभिनेत्री रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को तलब किया है। साथ ही कहा है कि वे अपने साथ बैंक लॉकर की चाबी भी ले आएं।
सुशांत सिंह राजपूत केस में धन शोधन ममाले को लेकर ईडी रिया चक्रवर्ती के परिवार से लगातार पूछताछ कर रही है। इससे पहले भी ईडी की ओर से रिया, रिया के भाई और पिता से सवाल-जवाब किए गए थे। ईडी ने अपनी जांच में इस केस में ड्रग्स से जुड़े एंगल का भी पता लगाया है, जिसके बारे में जांच जारी है। गुरुवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के महानिदेशक ने बताया है कि ड्रग्स से जुड़े मामले में जांच के लिए एक टीम बनाई गई है जो दिल्ली से रवाना हो गई है।
इस बीच एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में सुशांत के साथ जिम पार्टनर रहे सुनील शुक्ला ने रिया चक्रवर्ती पर सीधे-सीधे आरोप लगाया है कि रिया सुशांत को दवा के नाम पर ड्रग्स दे रही थी। उन्होंने कहा, रिया चक्रवर्ती आज से नहीं 2017 से सुशांत को ड्रग्स दे रही थी। वहां एक ड्रग्स पैडलर हैं, इस वजह से ही उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में शामिल हुई है। वह सुशांत के लिए लायल नहीं थी। रिया ड्रग चैट का खुलासा ईडी की जांच में ही हुआ है। ईडी ने रिया के डिलीट हो चुके वॉट्सऐप चैट रीट्रिव किए हैं, जिसमें ड्रग्‍स को लेकर बातचीत सामने आई है।
फिलहाल, ईडी सुशांत केस में पैसों के लेनदेन और बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर हुए मामले को लेकर जांच कर रही है। अब ईडी की टीम रिया के पिता से इन सवालों के जवाब मांगेगी। सुशांत के परिवार ने आरोप लगाया था कि रिया और उसके परिवारवालों ने सुशांत के पैसों का गलत इस्तेमाल किया। साथ ही 15 करोड़ रुपये खाते से निकालने की बात कही थी। इडी इस मामले के हर पहलू का सच खंगालने में जुटी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*