राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। फीस माफी को लेकर पिछले सात दिन से गाजियाबाद कलेक्ट्रेट के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे पेरेंट्स एसोसिएशन से जुड़े अभिभावक मंगलवार को भी डटे हैं। इस बीच जहां एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा त्यागी की तबियत खराब हो गई, वहीं आज उत्तर प्रदेश शोषित मोर्चा ने पेरेंट्स एसोसिएशन का समर्थन किया है।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश शोषित मोर्चा के गाजियाबाद जिला अध्यक्ष अमित पंवार ने पेरेंट्स एसोसिएशन का समर्थन करते हुए कहा कि पेरेंट्स एसोसिएशन का यह कार्य बहुत ही नेक है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी शोषित मोर्चा डीएम गाजियाबाद को इस संबंध में ज्ञापन सौप चुका है, लेकिन कोई उचित जवाब नहीं मिला।
पंवार ने कहा कि शोषित मोर्चा भी चाहता है कि स्कूल अपनी बैलेंस सीट जमा कराएं। चूंकि लाँकडाउन में न तो नौकरियां हैं और न ही अन्य किसी तरह का रोजगार चल पा रहा है। ऐसे में अविभावक एकसाथ तीन महीने की फीस का बोझ उठाने में असमर्थ हैं। स्कूलों ने फीस न जमा होने के कारण कई बच्चों की आँन लाइन क्लास बन्द कर दी तो कई स्कूलों ने पिछला रिजल्ट भी रोक लिया।
उन्होंने कहा कि अगर अब अविभावक किसी दूसरे स्कूल में बच्चों का दाखिला दिलाना चाहते हैं तो पहले वाले स्कूल टीसी नहीं दने को राजी हैं। ऐसे में एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा त्यागी को वह अपना समर्थन देकर इस संघर्ष को और तेज करने का आह्वान करते हैं। वहीं गजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्य्क्ष सीमा त्यागी का कहना है कि वह अंतिम सांस तक इस भूख हड़ताल पर बैठी रहेंगी, जब तक अभिभावकों की मांगे नही मानी जातीं । शासन ,प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है तो इस चुप्पी को तोड़ने के लिए गाज़ियाबाद पेरेंट्स एसोसिशन और समस्त अभिभावक प्रशासन को जगाएंगे। उन्होंने समाजिक संगठनों, संस्थाओं समस्त राजनैतिक दलों एवम सामजिक कार्य से जुडे प्रत्येक सदस्यों से इस कार्य के लिए अपील की है। इस मौके पर संजय त्यागी, राजकुमार, रामेश्वर दयाल जाटव, वीर पाल चौहान, शिवदत्त रोहेला, अतुल, अभिषेक, मोनू, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply