मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) इस हफ्ते सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, सिमोन खम्भाटा और रकुल प्रीत को नोटिस भेजने वाली है। इन चारों एक्ट्रेस को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जाएगा। एनसीबी का दावा है कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने इन चारों एक्ट्रेस का नाम लिया था।
सूत्रों के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती ने सिमोन खाम्बाटा, राकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान का नाम लिया था। बताया जा रहा है कि मुंबई के एक ही जिम में राकुल, सारा और रिया जाती थीं और वहीं इनकी दोस्ती हुई थी। इसी से एनसीबी को जांच में लीड मिली है और उसके पास पुख्ता जानकारी भी है। साथ ही रिया ने श्रद्धा कपूर का नाम भी लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि श्रद्धा को भी समन भेजा जा सकता है।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत गौरव’ से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply