शोपियां मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

शोपियां। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के सुगन इलाके में मंगलवार की रात से चल रही एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आज बुधवार की सुबह दो आतंकियों को ढेर कर दिया। माना जा रहा है कि अभी कुछ और आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हैं, इसलिए मुठभेड़ जारी बताई गई है।
शोपियां जिले के सुगन इलाके में मंगलवार को सुरक्षाबलों को दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान सुरक्षाबलों को अपने ठिकाने की तरफ आते देख आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। सारी रात यह मुठभेड़ चलती रही। अंतत: बुधवार की सुबह सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। लेकिन अभी और आतंकी हो सकते हैं, इसके मद्देनजर सुरक्षाबलों का अभियान खबर लिखने तक जारी था।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*