पटना। बिहार में मंगलवार को दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। इसी बीच तीसरे चरण के लिए भी मतदान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बिहार में मंगलवार को कुल दो सभाएं हैं। उन्होंने मंगलवार को पहले अररिया के फारबिसगंज में सभा को संबोधित किया। यहां मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने ‘डबल युवराजों’ को नकार दिया है और फिर एक बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फारबिसगंज की सभा में कहा कि बिहार में आज दूसरे चरण का मतदान चल रहा है, इस बार बंपर वोटिंग हो रही है। आज बिहार के लोगों ने देश ही नहीं पूरे विश्व को संदेश दिया है। जब कोरोना की वजह से दुनिया में हड़कंप मचा है लेकिन बिहार के लोग उत्साह के साथ वोटिंग कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को विचार करना चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव आयोग को ऐसी परिस्थिति में चुनाव कराने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद एक बात साफ है कि बिहार की जनता ने डंके की चोट पर संदेश दे दिया है। बिहार में फिर एक बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। बिहार के लोगों ने जंगलराज और डबल युवराज को सिरे से नकार दिया है। बिहार के लोगों को पता है कि कौन राज्य का विकास करेगा और कौन परिवार का विकास करेगा।


Leave a Reply