अलकायदा पर फ्रांस का अटैक, 50 आतंकी ढेर

नई दिल्ली। फ्रांस में पिछले दिनों हुए आतंकी हमलों के बाद पूरे यूरोप में हलचल जारी है। इस बीच फ्रांस ने आतंकी संगठन अलकायदा पर अपना कहर बरपाया है। फ्रांस की रक्षा मंत्री के मुताबिक फ्रांसीसी सेना ने माली में एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया है, जिसमें 50 आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया। इसके अलावा चार आतंकियों को जिंदा पकड़ा गया है।
उल्लेखनीय है कि फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद के कार्टून बनाए जाने को लेकर छिड़े विवाद के बाद कई शहरों में आतंकी हमले की घटनाएं हुई थीं। जिसके बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने चेतावनी दी थी कि वो हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं और ऐसा करने वालों को सबक सिखाया जाएगा।
फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली के मुताबिक, 30 अक्टूबर को फ्रांसीसी सेना ने माली में एयर स्ट्राइक की है, जिसमें 50 से अधिक आतंकी मारे गए हैं और तमाम हथियारों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा चार आतंकियों को जिंदा पकड़ा गया है। इस एयरस्ट्राइक की जानकारी फ्रांस द्वारा सोमवार को ही साझा की गई।
फ्रांस की सेना ने ये एक्शन वेस्ट अफ्रीका के बुर्किना फासो और निगेर के बॉर्डर पर लिया है, जहां फ्रांसीसी सेना इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने में जुटी हुई है। फ्रांसीसी सेना ने यहां मिराज जेट, ड्रोन का सहारा लिया और 30 से अधिक मोटरसाइकिलों को बर्बाद कर दिया, जिनपर आतंकी जा रहे थे।
फ्रांसीसी सरकार के मुताबिक, इन आतंकियों का अलकायदा से संबंध था। ये लोग ग्रुप ऑफ इस्लाम एंड मुस्लिम संगठन के लिए काम करते थे। जिस वक्त आतंकी मोटरसाइकिल पर एक झुंड में जा रहे थे, तब ड्रोन के जरिए फ्रांसीसी सेना ने उन्हें देखा और फिर अटैक किया।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*