बिहार: सवा करोड़ वोटों की गिनती बाकी, पलट सकता है गेम

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे लगातार आ रहे हैं और राज्य में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। रुझानों में एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर चल रही है। शाम सात बजे तक राजग 121 और महागठबंधन 114 सीटों पर आगे चल रहे थे। लेकिन सवा करोड़ वोटों की गिनती अब भी बाकी है, इसलिए अभी कुछ दावा करना जल्दबाजी होगी।
चुनाव आयोग के मुताबिक, अंतिम नतीजा आने में देर रात तक का वक्त लग सकता है। ऐसे में दोनों ही गठबंधन अंतिम तक कुछ भी कहने से बच रहे हैं लेकिन एनडीए खेमे में जश्न की तैयारी भी चल रही है। मतगणना के परिणाम देर रात तक आएंगे। इस बीच नीतीश कुमार से मिलने के लिए सुशील मोदी और भूपेंद्र यादव पहुंचे हैं। वहीं सूत्रों के मानें तो देश के गृह मंत्री अमित शाह ने नीतीश कुमार से फोन पर बात की है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*