मुंबई। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार की सुबह हास्य अभिनेत्री (टीवी कलाकार) भारती सिंह के घर छापा मारा और ड्रग्स बरामद किया है। छापे के वक्त भारती सिंह व उनके पति हर्ष लिंबाचिया घर में ही मौजूद थे। एनसीबी ने उनके घर से गांजा बरामद किया है। शनिवार को इस आरोप में भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत में ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने फिल्म इंडस्ट्री पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया था। शुक्रवार की रात एनसीबी ने अंधेरी में एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया था । उसी से पूछताछ के बाद शनिवार की सुबह समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एनसीबी टीम ने भारती सिंह के घर छापा मारा। एनसीबी की टीम अंधेरी के वर्सोवा, लोखंडवाला आदि इलाकों में छापामार कार्रवाई कर रही है। एनसीबी ड्रग्स मामले में फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती व उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण से पूछताछ कर चुकी है।


Leave a Reply