राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा ने आज दिनेश गोयल को सदस्य विधान परिषद स्नातक के हाल ही में हुए निर्वाचन में भारी बहुमत से शानदार जीत के लिए उनको बुके भेंट कर उनका स्वागत-अभिनंदन किया।
उल्लेखनीय है कि मेरठ सहारनपुर मंडल से एमएलसी पद के उम्मीदवार दिनेश गोयल ने एतिहासिक विजय दर्ज की है। इस बावत मानव व राष्ट्र सेवा एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए संकल्पित संस्था एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा ने मंगलवार को गोयल से मुलाकात की। साथ ही उन्हें पुष्प गुच्छ देकर उनकी शानदार विजय के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे और उन्होंने गोयल को बधाई देने के साथ-साथ संस्था के मुख्य उद्देश्यों से भी अवगत कराया।


Leave a Reply