गाजियाबाद। शिक्षाविद् व समाजसेवी मोहित नागर को शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए ‘इण्डियन ग्लौरी बुक ऑफ रिकार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। नागर लगातार पिछले सात वर्षों से गाजियाबाद के लोहामंडी की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले जरूरतमंदों की शिक्षा व स्वास्थ्य पर कार्य कर रहे हैं। उनके बच्चों का स्कूल में दाखिला कराना व फ्री कोचिंग क्लास देनी, उनके लिए किताब-कॉपी व कपड़े सभी की व्यवस्था वह स्वयं बिना किसी सरकारी व गैर सरकारी सहयोग के अपने खर्चे से करते हैं।
मोहित नागर का कोई एनजीओ भी नहीं है। उन्होंने राष्ट्रीय जनमोर्चा से बताया कि उन्हें शिक्षा के लिए कार्य करना बहुत अच्छा लगता है। उनका मानना है कि देश तभी तरक्की करेगा जब लोग शिक्षित होंगे। नागर कहते हैं, आज के माहौल को देखते हुए शिक्षा बहुत आवश्यक है। शिक्षा का प्रचार-प्रसार हम सभी को करना चाहिए।


Leave a Reply