राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के मिदनापुर के डाक अधीक्षक विकास कांति मिश्रा को 1.3 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से रिश्वत की रकम बरामद हो गई है।
गुरुवार को सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौड़ ने राष्ट्रीय जनमोर्चा को बताया कि मेदिनीपुर जिले के कोंटाई डिवीजन में पोस्ट ऑफिस में सुपरिंटेंडेंट के पद पर तैनात विकास कांति मिश्रा को 1.3 लाख रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपित ने एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में 1.3 लाख रुपये में बात बन गई। इसकी शिकायत पीडि़त ने पोस्ट ऑफिस के एक बड़े अधिकारी से कर दी। अधिकारी ने सीबीआई को सूचना दे दी। सीबीआई की टीम ने योजना के अनुसार आरोपित मिश्रा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आरोपित विकास कांति मिश्रा के पास से 3.62 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। सीबीआई ने गुरुवार को ही आरोपित को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।


Leave a Reply