देश में 24 घंटे में कोरोना के 22,065 नए मामले

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 22 हजार 065 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढक़र देश में अब 99,06,165 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 354 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही इस महामारी से देश में मरने वालों की संख्या बढक़र 1,43,709 हो चुकी है।
मंगलवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 3,39,820 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 94,22,636 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि देश का रिकवरी रेट बढक़र 95.11 प्रतिशत हो गया है। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 09 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 14 दिसम्बर को 09,93,665 टेस्ट किए गए। अब तक देश में कुल 15,55,60,655 टेस्ट किए जा चुके हैं।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*