हिंसा के खिलाफ महिलाओं को तोड़नी पड़ेगी चुप्पी : वृंदा शुक्ला

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला उन्नति संस्था भारत ने ग्रेटर नोयडा वेस्ट के थाना इको टेक- थर्ड स्थित आईटीआई परिसर में महिला जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीसीपी वृंदा शुक्ला रहीं। उन्होंने महिलाओं को अपने साथ हो रही किसी भी हिंसा के खिलाफ चुप्पी तोड़कर उसके खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने महिलाओं से सोशल मीडिया को लेकर बेहद सावधानी बरतने को कहा।
डीसीपी शुक्ला ने पुलिस हेल्प लाइन और महिला हेल्प लाइन नम्बर्स की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क शुरू की गयी है, जहां पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहती है। आप पुलिस से बेझिझक अपनी बात कह सकती हैं। उन्होंने इस अवसर पर कई महिलाओं की समस्याओं को सुना और जल्द ही उनका समाधान करने का आश्वासन भी दिया है।
संस्था की मुख्य संरक्षक इन्दु गोयल ने महिलाओं के साथ बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के लिये पारिवारिक जीवन मूल्यों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि हम अपने बच्चों को अपने घर की महिलाओं का सम्मान करना सिखाकर ही दूसरी महिलाओं का सम्मान करना सिखा सकते हैं। साथ ही अपनी बेटियों को बेटों के समान शिक्षा देकर हम आने वाली पीढ़ी को बदल सकते हैं।
मंच का संचालन महासचिव अनिल भाटी ने किया। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा, सरिता वर्मा, मीनाक्षी त्यागी, गीता भाटी, रणवीर चौधरी, रेणू त्यागी, विजय तंवर, नरेश वर्मा, मनोज झा, ओमदत्त शर्मा, माधुरी, भुपिंद्र चंदीला, डा ओमवीर, अर्चना, मुस्कान, पिंकी, जहीर सैफी और सोनू यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

admin
About admin 3410 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*