रविशंकर प्रसाद ने डीडीसी चुनाव नतीजों को बताया लोकतंत्र की विजय

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जम्मू कश्मीर जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव नतीजों को  लोकतंत्र की विजय बताते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता ने अलगाववादियों पर बहुत बड़ा तमाचा लगाया है। उन्होंने कहा कि ये भारत की विजय है, ये भारत के लोकतंत्र की विजय है, ये जम्मू-कश्मीर की जनता की विजय है, ये आशा और विकास की विजय है।

उन्होंने बुधवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव नतीजों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आयी है। भाजपा को 74 सीटें मिली हैं, नेशनल कांफ्रेंस को 67 सीट, पीडीपी को 27 और कांग्रेस को 26 सीट मिली है। डीडीसी चुनाव परिणामों में बार-बार गुपकार गठबंधन की जीत बताने वालों को यह समझ लेना चाहिए कि यह गठबंधन भाजपा से अकेले दम पर न लड़ पाने की कमजोरी के कारण बना था।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव में भाजपा को सबसे ज्यादा मत मिले हैं। उन्होंने कहा कि एनसीपी, पीडीपी और कांग्रेस इन तीनों का वोट मिला तो भी भाजपा को इनसे ज्यादा मत मिले हैं। भाजपा को 4,87,364 मत मिले हैं। जबकि नेशनल कांफ्रेस को 2,82,514, पीडीपी को 55,789 और कांग्रेस को 1,39,382 मत मिले हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर की जनता ने राज करने वालों और काम करने वालों के अंतर को पहचाना है। लोगों ने देखा है कि जम्हूरियत उनके दरवाजे पर विकास का दस्तक दे सकती है।लोगों की लोकतंत्र में आस्था पनपी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*