दिल्ली में बढ़ते लव जिहाद को लेकर इविहिप ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार बढ़ रहे लव जिहाद और धर्मांतरण के मामलों को लेकर अब आवाज मुखर होने लगी है। इसे लेकर विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। इसी क्रम में इंद्रप्रस्थ विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना की अगुवाई में आज एक बैठक हुई, जिसमें दिल्ली सरकार से लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाने और उसे शीघ्र लागू करने की मांग की गई। इस संबंध में उप राज्यपाल और मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी भेजा गया है।
कपिल खन्ना ने कहा कि धर्मांतरण कराए जाने व हिंदुओं की मासूम बहन-बेटियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका जीवन बर्बाद करने वाले के खिलाफ दिल्ली सरकार से कड़ा कानून बनाने की मांग की गई, ताकि जिहादियों पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने ऐसी घटनाओं के दोषी को एक माह में फांसी की सजा देने की मांग की। क्योंकि यह योजनाबद्ध तरीके से साजिशन हो रही है और इसमें विदेशी तथा आतंकी संगठनों का भी पैसा लगा हुआ है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली में कई मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें लव जिहाद का आरोप है। लव जिहाद के नाम पर कई मामलों में धर्म परिवर्तन कराने के मामले भी सामने आ चुके हैं। कई संगठन इसके खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग कर चुके हैं मगर अब तक दिल्ली सरकार ने कोई कठोर कदम नहीं उठाया है। दिल्ली सरकार को लव जिहाद पर जल्द से जल्द सख्त कानून बनाना चाहिए।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*