राष्ट्रीय जनमोर्चा के वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा को बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड-2020 से नवाजा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मुम्बई। कृष्णा चौहान फाउंडेशन ने आज मुम्बई स्थित मेयर हॉल में ” बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड-2020″ का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनमोर्चा के मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए ” बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड” से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान वरिष्ठ अभिनेता गजेन्द्र चौहान, कॉमेडियन-एक्टर सुनील पाल और केसीएफ के चीफ डायरेक्टर व आयोजक कृष्णा चौहान के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में अभिनेता रज़ा मुराद, सुरेन्द्र पाल, अरुण बक्शी, अली खान, गुलशन पांडे, राजीव दिनकर, गीतकार सुधाकर शर्मा, संगीतकार संजय पाठक, सन्नी शर्मा, शिरीन फरीद, राजाराम सिंह, अब्दुल कादिर व फोटोग्राफर राजेश कोरिल को भी बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*