136वें स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने दोहराया सच्चाई व समानता का संकल्प

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज सोमवार को अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा है, “देशहित की आवाज़ उठाने में कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज पुन: कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। जय हिंद!”
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज सोमवार को अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी मुख्यालय पर पूर्व रक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने तिरंगा फहराया। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्वस्थ होने के कारण समारोह में शामिल नहीं हुईं। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, अंतरिम कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल, गुलामनबी आजाद समेत पार्टी कार्य समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
उधर राहुल गांधी निजी यात्रा पर देश से बाहर हैं लेकिन उन्होंने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें कांग्रेस की स्थापना से लेकर अभी तक के पार्टी के कार्यक्रमों को दिखाया गया है। वीडियो के जरिए राहुल गांधी ने पार्टी की सोच और देश व देशवासियों के प्रति कांग्रेस की भावना को प्रदर्शित करने की कोशिश की है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*