एसीएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महासचिव ने रक्तदान कर कोरोना के विरुद्ध किया योगदान

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। राष्ट्र सेवा को समर्पित संस्था एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ इण्डिया के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र कुमार ने आज एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की। दोनों पदाधिकारियों ने मंगलवार को देश सेवा के लिए रक्तदान कर नववर्ष की शुुरुआत की।
उल्लेखनीय है कि एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ कोरोना के इस संकट काल में खासकर लॉकडाउन के समय में भी गरीब व असहाय लोगों को भोजन-पानी की व्यवस्था करने में आगे रहे। अब जब नए साल की शुरुआत हुई है तो एक बार फिर मंगलवार 5 जनवरी को जिला एमएमजी चिकित्सालय में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मुकुल शर्मा ने रक्तदान कर कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में योगदान करने की समाज को एक नई प्रेरणा दी है। उनके साथ जितेन्द्र कुमार ने भी रक्तदान कर नगरवासियों से रक्तदान करने की अपील की है। मुकुल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान और अंगदान से बड़ा कोई दान नहीं है। सभी को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। यदि हम सभी की इस पहल से किसी की जिंदगी संवर जाए और उसकी खुशियां लौट आए तो समझिए कि अपना जीवन सफल हो गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*