असहाय और जरूरतमंद महिलाओं के लिए किया रक्तदान

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। देश में महिलाओं के लिए काम कर रहे सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) ने आज मंगलवार स्थानीय एसएएफई संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मिशन रक्तदान-2021 का आयोजन किया। यह रक्तदान खासकर प्रसव के दौरान असहाय और जरूरतमंद महिलाओं के लिए किया गया।
ग्रेटर नोएडा के कृष्णा लाइफ लाइन अस्पताल में 5 जनवरी को आयोजित मिशन रक्तदान-2021 में रक्तदान करने वाले नवयुवक राहुल आर्यन और आत्मप्रकाश ने बताया कि उनके साथ पूर्व में हो चुकी घटनाओं ने उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित किया है। इस अवसर पर अस्पताल की निदेशक डॉ ऋचा त्यागी ने रक्तदान के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए दोनों सामाजिक संस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास से जरूरतमंदों को काफी मदद मिल सकेगी। मिशन रक्तदान-2021 में महिला उन्नति संस्था के संस्थापक डॉ राहुल वर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव अनिल भाटी, विजय तंवर, डा राधेश्याम, इरशाद अली, हरेन्द्र सिंह आदि गणमान्य मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*