GDA वीसी सख्त, अवैध निर्माण करने वालों पर जल्द ही होगी कार्रवाई

gda cv karuna karunesh

जितेन्द्र बच्चन
– जांच में जीडीए का कोई अधिकारी या कर्मचारी दोषी मिला तो उसके खिलाफ भी होगी विभागीय कार्यवाही
गाजियाबाद। शहर में अवैध निर्माण करने वालों पर अब जल्द ही गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) का शिकंजा कसेगा। हजारों अवैध निर्माणकर्ता इस समय जीडीए के निशाने पर हैं। शीघ्र ही उनके खिलाफ कडी कार्रवाई शुरू हो सकती है।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश ने राष्ट्रीय जनमोर्चा से बताया कि जीडीए अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तेज करेगा। पहले की जो शिकायतें हैं और जो ताजा जानकारी मिल रही है, उसके आधार पर उन्होंने सभी 8 जोन के पर्वतन प्रभारियों को अवैध निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जीडीए वीसी कृष्णा करुणेश ने कहा है कि अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर अगर जाच में जीडीए का कोई अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ भी विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि आईएएस कृष्णा करुणेश ने 4 जनवरी, 2021 को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का चार्ज लिया है। इससे पहले वह बलरामपुर जिले के डीएम रहे। शासन ने उन्हें अब जीडीए में तैनात किया है। वह इससे पहले भी जिले में कई पदों पर तैनात रह चुके हैं और गाजियाबाद की करीब-करीब हर स्थिति से वाकिफ हैं। निश्चित ही अवैध निर्माण के खिलाफ उनकी कार्रवाई से हड़कंप मचेगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*