व्यापारियों ने सरकार से की आर्थिक पैकेज देने की मांग

प्रेस वार्ता से पहले व्यापारी पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
– समाजसेवी बालकिशन गुप्ता राष्ट्रीय व्यापार मंडल के गाजियाबाद जिलाध्यक्ष घोषित

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने भारत के वैज्ञानिकों व वैक्सीन निर्माताओं को 6 पड़ोसी देशों को कोरोना वैक्सीन की सप्लाई करने के लिए बधाई दी है। साथ ही सरकार से कोरोना काल में मंदी का शिकार बने व्यापारियों को आर्थिक पैकेज देने की मांग की गई।
शुक्रवार, 22 जनवरी को नवयुग मार्केट स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में एक प्रेस वार्ता कर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा लाए जाने वाले आगामी बजट में व्यापारियों की कई समस्याओं के समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जीएसटी की जटिलताओं में महीने के व्यापारी के 15 दिन खराब हो जाते हैं, जबकि आर-1, टीडीएस, टीसीएस 3बी आदि क्लीयर करने में बेकार चले जाते हैं। सरकार एक देश एक टैक्स की बात कहती है तो व्यापारियों की इन जटिलताओं को दूर करनी चाहिए। व्यापारी द्वारा जीएसटी का भुगतान करके बिल लेने के बाद बिल देने वाली दूसरी पार्टी पर ही समस्त जिम्मेदारी डालने की भी सरकार से मांग की गई।
पंडित अशोक भारतीय प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र गाजियाबाद ने बताया कि पत्रकार वार्ता से पहले गाजियाबाद के समाजसेवी बालकिशन गुप्ता को राष्ट्रीय व्यापार मंडल का गाजियाबाद जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। इसके अलावा राज बाबू रस्तोगी को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विवेक त्यागी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, केके शर्मा को अध्यक्ष, पूरन मौर्या को राष्ट्रीय विधि सलाहकार बनाया गया है। इस मौके पर सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी योगेंद्र सिंह, पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह, राष्ट्रीय सचिव महिला मोर्चा विकास सिंह, अध्यक्ष मध्य जोन उत्तर प्रदेश सुधीर कांत शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री चिन्मय भारद्वाज, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित राकेश शर्मा, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय, पश्चिम क्षेत्र संगठन मंत्री प्रवीण बत्रा, विनीत शर्मा, तातश्री गौरव गर्ग, संजय गोयल, हिमांशु शर्मा, प्रदीप चौधरी, लवी गर्ग आदि उपस्थित रहे।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*