शम्भू दयाल कॉलेज में पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

कालेज में आयोजित कार्यक्रम

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। महानगर के शम्भू दयाल कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लोकतंत्र में आस्था रखने एवं उसकी गरिमा, मर्यादा और अक्षुणता को बनाये रखने की शपथ ली। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मंजू गोयल ने सभी को शपथ दिलवाई। तत्पश्चात 11 बजे पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
25 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में पोस्टर और स्लोगन के निम्न विषय थे, जो किसी एक पर महाविद्यालय में ही बनाना था। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश, उन्नति की ओर अग्रसर अपना प्रदेश, उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और मतदान मेरा अधिकार। बी.एड. विभाग के विद्यार्थियों ने भी “उन्नति की ओर अग्रसर अपना प्रदेश” विषय पर निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की। साथ ही अन्य प्रतियोगिताओ में महाविद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने सहभागिता की। विजेता विद्यार्थियों को महाविद्यालय के स्थापना दिवस 2 फरवरी को पुरस्कृत किया जाएगा।
कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या डॉ मंजू गोयल ने उत्तर प्रदेश दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये व विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ बिंदु कर्णवाल ने किया। डॉ नीलम गर्ग एवं सुश्री प्रियंका गंगवार के साथ-साथ डॉ नीरज सिंह, श्रीमती गरिमा बंसल एवं महाविद्यालय के अन्य शिक्षक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*