समर्थ होगी नारी तो समर्थ होगा भारत: प्रिया वर्मा

कानपुर कार्यालय में मौजूद संगठन की पदाधिकारी

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
कानपुर। महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पित संगठन समर्थ नारी- समर्थ भारत ने मंगलवार को संस्था का विस्तार करते हुए कानपुर में अपना कार्यालय खोला। गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस कार्यालय का उद्घाटन संस्था की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रिया वर्मा ने किया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समर्थ होगी नारी तो समर्थ होगा भारत।
राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रिया वर्मा ने कहा कि एक समय कानपुर को भारत का मेनचेस्टर बोला जाता था। उत्तर प्रदेश की राजधानी भी कानपुर को ही बनाना तय हुआ था पर सौभाग्य लखनऊ को मिला। वहीं ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध संग्राम की तैयारी के लिए झांसी की रानी ने भी कानपुर के बिठूर को चुना और आज समर्थ नारी- समर्थ भारत की समर्थ नारियों ने कानपुर को प्रदेश कार्यालय के रूप में चुना है। उन्होंने कहा कि कानपुर की पवित्र धरती को जहां मां गंगा की निर्मल धारा प्रवाहित करती है, वहीं संगठन में प्रवेश पाकर यहां की समस्त समर्थ नारियां समाज के हर कार्य को करने में समर्थ होंगी। ऐसा हमारा विश्वास है। यहां की नारियां राष्ट्र का गौरव बनेगी।
26 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम संगठन की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सीमा त्रिपाठी के अथक प्रयासों से सम्भव हुआ है। यहां के कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती शशि यादव ने उपस्थित समर्थ नारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर कानपुर की संयोजिका क्षमा मिश्रा, कानपुर महासचिव मंजू अग्रवाल, सचिव अर्चना शुक्ला, शिक्षा संयोजिका शाक्षी कपूर राजपूत, उन्नाव जिला संयोजिका उमा शुक्ला, कानपुर संगठन की डा. नीना श्रीवास्तव, सांस्कृतिक संयोजिका माला सिंह, सरस्वती दुबे आदि उपस्थित रहीं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*