शम्भू दयाल महाविद्यालय में मनाया गणतंत्र दिवस

स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। महानगर के शम्भू दयाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 26 जनवरी को 72वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस उत्सव का प्रारम्भ ध्वजारोहण से हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंजू गोयल ने ध्वजारोहण किया। उसके बाद राष्ट्रगान गाकर सभी ने राष्ट्र की संप्रभुता और मर्यादा बनाये रखने की शपथ ली।
गणतंत्र दिवस एक महापर्व है। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने सुंदर कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। निशा सैफी के गीत को काफी सराहा गया। अमन ने एकल देशभक्ति नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कोविड 19 महामारी के कारण पारस्परिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। इसलिए कार्यक्रम संक्षेप में ही रहा। मंच का संचालन सांस्कृतिक समिति संयोजक डॉ. बिंदु कर्णवाल ने किया। श्रीमती गरिमा बंसल ने निदेशक का पत्र पढ़कर उनका संदेश सुनाया। प्राचार्या ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने अद्भुत वक्तव्य द्वारा सभी में जोश भर दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों सहित शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित रहे। राष्ट्रगीत वन्देमातरम औऱ देशभक्ति के नारों के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*