ओटीटी प्लेटफॉर्म आईसफ्लिक्स लांच, दिखेगी ग़ालिब, कामधेनु, सुहासिनी और कई वेब सीरीज़

लांचिंग के अवसर पर मौजूद गणमान्य

अमित मिश्रा
मुंबई ( राष्ट्रीय जनमोर्चा)। सिनसिटी में ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘आईसफ्लिक्स ‘ को शानदार तरीक़े से लॉन्च किया गया। इस मौके पर कॉमेडियन-एक्टर सुनील पाल, राजा सग्गु , मुस्ताक खान, राजा हसन और वीआईपी सहित इंडस्ट्री के कई कलाकार गेस्ट के रूप में मौजूद रहे। विशेष अतिथि सुनील पाल ने आईसफ्लिक्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के क्वालिटी ओटीटी प्लेटफॉर्म की दर्शकों को जरूरत थी, जहां उन्हें मनोरंजन के ढेर सारे कंटेंट एक ही जगह मिल सकें।
उल्लेखनीय है कि आईसफ्लिक्स एक ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जो आई एंटरटेनमेंट सर्विसेज द्वारा संचालित हो रहा है और इनके साथ गिरवा प्रोडक्शन और रुद्रा स्टूडियो हैं। गिरवा प्रोडक्शन के बैनर तले ही बनी फिल्म में सीता माता के रूप में हमेशा दिखनेवाली दीपिका चिखालिया फ़िल्म “ग़ालिब ” में एक अलग अंदाज में नजर आएंगी।
आईसफ्लिक्स दर्शकों के लिए कई प्रकार के कंटेंट लेकर आया है, जैसे रोमांटिक, हॉरर, रहस्य और रोमांचक, ऐतिहासिक, शैक्षिक, क्षेत्रीय और धार्मिक, पौराणिक, यात्रा शो, रिएलिटी शो, किड्स शो, बायोपिक्स, डॉक्यूमेंट्री और भी बहुत कुछ। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म दर्शकों के लिए अत्यधिक विकसित स्ट्रीमिंग तकनीक के साथ एक आरामदायक और अनुकूल अनुभव प्रदान करता है, जहां आप बहुत स्पीड के साथ और एकदम साफ साउंड के साथ तरह तरह के कंटेंट देख सकते हैं। हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, गुजराती, मराठी, पंजाबी, मलयालम, तमिल, तेलुगु, उड़िया, कन्नड़ जैसी कई भाषाओं में यहां कंटेंट मौजूद होंगे और इसलिए यह ओटीटी मंच दर्शकों के लिए वीडियो देखने की एकदम सही मंज़िल है। आई एंटरटेनमेंट सर्विसेज अपने आप में एक अनूठा वीडियो अनुभव प्रदान करता है। दर्शक यहां वेब सिरीज़, फीचर फिल्में, शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, बायोपिक्स, इंटरनेशनल कंटेंट देख सकते हैं।
कम्पनी के सीईओ हैं हरीश चुग, मैनेजिंग डायरेक्टर घनश्याम पटेल, निमिषा आर आमीन, राकेश आमीन, टेक्निकल हेड मनोज एम चौहान और कमलेश पटेल सुपरविजन प्रोड्यूसर हैं। गुरुवार को लांचिंग के अवसर पर मुस्ताक खान, सिंगर सोनल प्रधान, राजा सागू (सिंगर एंड स्टैंडअप कॉमेडियन), राजा हसन, जावेद हैदर (अभिनेता), सिंगर माधवी श्रीवास्तव, सिंगर सोनल प्रधान और प्रणव वत्स आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*