गाज़ियाबाद के जज योगेश कुमार ने की खुदकुशी

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (कोर्ट संख्या-9) योगेश कुमार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, पुलिस इसकी जांच- पड़ताल कर रही है। वहीं बार एसोसिएशन ने सत्र न्यायाधीश की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए आज कार्य से विरक्त रहने का निर्णय लिया है।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश कुमार मूल रूप से मेरठ के रहने वाले थे और गाजियाबाद में सिहानी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत राकेश मार्ग स्थित जज कॉलोनी में रहते थे। योगेश कुमार वर्ष 2020 में एचजेएस में चयनित हुए थे और गाजियाबाद में उन्हें 17 मार्च 2020 को पहली पोस्टिंग मिली थी।
सीओ द्वितीय अवनीश कुमार के अनुसार पुलिस को योगेश कुमार के फांसी पर लटके होने की सूचना मिली थी। खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। योगेश कुमार को फंदे से उतारकर यशोदा अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में सुसाइड का मामला लग रहा है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*