राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) जम्मू के क्षेत्रीय निदेशक कार्यालय के प्रभारी निदेशक को 50 हजार रुपये की रिश्वत मामले में गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी आज शनिवार को की गई है। इससे पहले इसी मामले में चंडीगढ़, मोहाली और जालंधर में छापे मारे गए। कई संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज और सात लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है।
सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौड़ ने बताया कि प्रभारी निदेशक ईएसआईसी की शिकायत पर यह मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपों के अनुसार एक सुरक्षा एजेंसी के खिलाफ बकाया राशि के मामले को निपटाने के लिए दो लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। गिरफ्तार आरोपित की पहचान उप निदेशक (प्रभारी निदेशक) दरबारा सिंह के रूप में हुई है। सीबीआई को मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई और रिश्वत मांगने और उसे स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। इससे पहले इस संबंध में चंडीगढ़,मोहाली और जालंधर में छापे मारे गए। संपत्ति से संबंधित दस्तावेज और सात लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है।
शिकायतकर्ता के अनुसार वह एक निजी फर्म का कर्मचारी है। उसका आरोप है कि उसकी फर्म विभिन्न निजी संस्थानों को सुरक्षा सेवाएं प्रदान करती है। उसकी फर्म को दिसंबर 2020 में ईएसआईसी, क्षेत्रीय कार्यालय, शास्त्री नगर, जम्मू से एक नोटिस मिला। शिकायतकर्ता और फर्म मालिक ने ईएसआईसी कार्यालय गए। मुलाकात के दौरान डी.आई. निदेशक, ईएसआईसी ने शिकायतकर्ता को बताया कि उनके कागजातों में कमी है। इस कारण उनकी फर्म पर ईएसआईसी उन पर 23,90,850 रुपये का जुर्माना लगाएगा। बाद में कहा कि और अगर वे उसे दो लाख रुपये की रिश्वत देते हैं तो जुर्माना कम किया जा सकता है।
आखिरकार रिश्वत की रकम दो लाख तय हो गई। इसका भुगतान 50 हजार रुपये के हिसाब से चार किस्तों में किया जाना था। शिकायतकर्ता की इस तहरीर पर सीबीआई ने एक जाल बिछाया और आरोपित दरबारा सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी के चंडीगढ़, मोहाली और जम्मू के ठिकानों पर तलाशी ली गई। नकदी सहित संपत्तियों से संबंधित करीब सात लाख के दस्तावेज बरामद हुए हैं। सीबीआई प्रवक्ता के अनुसार आरोपित के खिलाफ इससे पहले से ही कई शिकायतें थीं। वह कई लोगों से रिश्वत की मांग कर चुका है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही कुछ अन्य लोगों को भी इस केस में गिरफ्तार किया जा सकता है।


Leave a Reply