गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी भावपूर्ण श्रृद्धांजलि

गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते संस्था के पदाधिकारी

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्धनगर। सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) ने शनिवार को शहीदी दिवस पर जनपद के कस्बा जारचा में एकमात्र स्थापित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित की। गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने कहा कि गांधीजी विश्व के एकमात्र सर्वमान्य नेता हैं, जिनके विचार आज भी प्रासांगिक हैं। उनका सम्पूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, प्रेम और शान्ति की शिक्षा देता है लेकिन आज ही के दिन खुराफाती तत्वों ने अहिंसा के पुजारी गांधीजी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
संस्था के संरक्षक मास्टर वीरेंद्रपाल राणा ने कहा कि गांधीजी आजादी के आंदोलन के मुख्य नायक रहे, जिन्होंने अपने विचारों से आम जनमानस को जागृत किया और ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला दी। मगर दुःख की बात यह रही कि अपने ही लोगों ने अपने ही महात्मा की हत्या कर दी, जिनकी याद में आज के दिन को शहीदी दिवस के रूप में मनाते हैं। इस अवसर पर दिल्ली प्रभारी नरेश वर्मा, विजय तंवर, रवि कुमार, हरेंद्र आनंद, आर के सागर, शहजाद मलिक और अनिल भाटी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*