जागो उत्तराखण्ड ने 30 हस्तियों को “जन प्रेरणा सम्मान” से नवाजा

जन प्रेरणा सम्मान से सम्मानित हस्तियां

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
पौड़ी। उत्तराखण्ड से प्रकाशित हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र जागो उत्तराखण्ड ने जनहित में कार्य करने वाली 30 हस्तियों को “जन प्रेरणा सम्मान” से नवाजा है। यह सम्मान समारोह पौड़ी स्थित सर्किट हॉउस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांईं, प्रमुख संगठन उत्तराखण्ड के अध्यक्ष और द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा, अति विशिष्ट अतिथि देवकी भंडारी, गणेश सिंह और विद्या दत्त शर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन जागो उत्तराखण्ड के सम्पादक अम्बेश पन्त और कवियत्री डॉ ऋतु सिंह ने किया।
31 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडीओ आशीष भटगांईं ने सभी हस्तियों को पुरुस्कृत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। अम्बेश पन्त ने राष्ट्रीय जनमोर्चा को बताया कि जन प्रेरणा सम्मान समारोह का आयोजन कोरोना आपदा प्रभावित वर्ष 2020 में अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाज के प्रेरणाश्रोत व्यक्तित्यों को सम्मानित करने के लिए किया गया। इससे भविष्य में समाज के लिये और अधिक ऊर्जा से कार्य करने को लोग उत्साहित होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने मे “जागो उत्तराखण्ड” कोर टीम के सदस्य भास्कर द्विवेदी, स्वप्निल धस्माना, विमल नेगी, उत्तम नेगी, हर्षित बिष्ट, भगवान सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।
इन हस्तियों को किया गया सम्मानित:
देवकी भण्डारी, डॉ विद्यादत्त शर्मा, गणेश सिंह “ग़रीब”, सम्पूर्णानंद जुयाल, कवियत्री डॉ ऋतु सिंह, सकलानंद नौटियाल, सर्वेश कुकरेती, डॉ नरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, राजभारती कृषाली, श्वेता कुकरेती, संगीता फरासी, महेंद्र राणा,
डॉ शिवकुमार भारद्वाज, पंकज सुंदरियाल, रमेश कुकरेती, बलविंदर कौर, संध्या डबराल, प्रमोद खंडूरी, शिवानी गुसाईं, राजीव शर्मा, अनीता रावत, मुकेश बिष्ट, विजेन्द्र सिंह रावत”राका भाई”, सुनील दत्त कोठारी, ओम बहुगुणा, वेदपाल सिंह, संतोष रावत और विकास भट्ट।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*