योगी सरकार का बड़ा फैसला, आम लोगों पर दर्ज लॉकडाउन उल्लंघन के मुकदमे होंगे वापस

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
लखनऊ। कोरोना महामारी को लेकर लॉकडाउन के दौरान मामूली गलती करने वालों पर अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेहरबान हो गए हैं। लॉकडाउन के दौरान प्रोटोकॉल में छोटी गलती करने वालों के खिलाफ दर्ज मुकदमे अब प्रदेश सरकार वापस लेने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस फैसले से ढाई लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में तमाम लोगों के खिलाफ मास्क न पहनने या स्तरीय मास्क न पहनने जैसे मामले दर्ज हैं। साथ ही कहीं-कहीं पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर भी लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। अब इन प्रकरणों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सराहनीय फैसला लिया है। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान आम जनता पर मामूली अपराध में दर्ज ढाई लाख से ज्यादा मुकदमे वापस लेने का आदेश दिया है। अभी हाल ही में सरकार ने प्रदेश भर के व्यापारियों के खिलाफ लॉकडाउन के दौरान दर्ज हुए मुकदमें वापस लेने के निर्देश जारी किए थे। और अब यह निर्णय सामने आया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*