उत्तर प्रदेश का गैंगस्टर मनीष वाराणसी पुलिस के हत्थे चढ़ा

थाना चेतगंज पुलिस की गिरफ्त में आरोपित

तौफीक खान/राष्ट्रीय जनमोर्चा
वाराणसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे क्रम में आज थाना पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। उसने लंबे अर्से से फरार एक गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार को थाना चेतगंज की इंस्पेक्टर संध्या सिंह ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि आरोपित का नाम मनीष पांडेय है। वह मूलत: गणेश महाल दशाश्वमेघ वाराणसी का निवासी है। पिछले वर्ष यूपी गैंगेस्टर एक्ट के तहत फरार चल रहा था। आज 13 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पहड़िया स्थित शोरूम से मनीष को धरदबोचा। इस अभियुक्त के खिलाफ थाना चेतगंज में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, उप निरीक्षक श्रीप्रकाश सिंह और मिथलेश यादव शामिल रहे। गैंगस्टर को अदालत में पेश करने के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*