राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित प्राचीन शिवकुटी एवं चित्रगुप्त मंदिर में अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा द्वारा बसंत पंचमी महोत्सव मनाया गया। इस शुभ अवसर पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। भजन, कीर्तन, आरती के बाद बच्चों को उपहार व प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सभी अधिकतर पदाधिकारी और महिला-पुरुष सदस्य उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महासचिव विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकतर कायस्थ बंधुओं ने बसंत महोत्सव में अपना-अपना सहयोग प्रदान कियाl कार्यक्रम में सुनील श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, विनय, हरिओम श्रीवास्तव, अभिषेक, किरण श्रीवास्तव, रागिनी श्रीवास्तव, संध्या, निभा, किरण, शांति, अरुणिमा, दीपा, करिश्मा, ज्योति, नीतू आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply