वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

शंभू दयाल पीजी महाविद्यालय में हुआ कार्यक्रम

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। शम्भू दयाल पीजी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ आशुतोष राय, दीपक नागर एवं डॉ प्रमोद रहे। अतिथियों का स्वागत कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर अनिल चौहान ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गायन, नृत्य एवं नाटक के अनेक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ आशुतोष राय ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के प्रेरक उदाहरण देकर विद्यार्थियों को निरंतर बेहतर करने के लिए अभिप्रेरित किया। दीपक नागर ने छात्रों को शुभाशीष प्रदान किया। डॉक्टर वीएस राय ने छात्रों को अनुशासन का महत्व बताया। जबकि खेलकूद प्रभारी डॉ अनिल चौहान ने छात्रों को चरित्र निर्माण व कठोर परिश्रम का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्ष व प्राचार्य डॉ मंजू गोयल ने निरंतर कुछ न कुछ सीखते रहने व जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ प्रवीन कुमार, वैभव त्यागी व अन्य स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*