राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। एस एस डी जैन पब्लिक स्कूल प्रांगण में गाजियाबाद पत्रकार एसोसिएशन की एक बैठक की गई। बैठक में गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह मनाने के लिए अध्यक्ष अजय जैन ने प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया और यह तय हुआ कि रविवार, 7 मार्च को एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह मनाया जाएगा।
गाजियाबाद पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय जैन ने एक अन्य प्रस्ताव के तहत कहा कि पूरे देश पिछले साल से अब तक कोविड-19 का प्रकोप चल रहा है। कोरोना से तमाम पत्रकार साथी भी शिकार हुए हैं। डॉक्टर, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी की तरह पत्रकार भी फ़्रंट लाइन कार्य करते हैं। उनका सभी लोगों से फ़ेस-टू-फ़ेस आमना सामना होता है, इसलिए पत्रकारों को भी प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 की वैक्सीन लगायी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बुधवार को एक ज्ञापन जिलाधिकारी गाजियाबाद को दिया जाएगा।
बैठक में आशित त्यागी उपाध्यक्ष, योगेश कौशिक कोषाध्यक्ष, संजीव वर्मा उपाध्यक्ष, तोषीक कर्दम, सचिव प्रचार मंत्री सीएन राही, आलोक कुमार, पप्पन ठाकुर, मनीष गुप्ता, आशीष वेल्डर, अर्जुन उपाध्याय, किशन स्वरूप, रवि तुसार, वीरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार गौड़, पंकज शर्मा, सुधीर रस्तोगी, नरेश कुमार बबली, उमेश कुमार, अनिल बंसल, सुनील पंवार, रेखा अग्रवाल, अजय सिंह रावत, विनोद खरे, नंद किशोर उपाध्याय, कुलदीप काम्बोज, मुकेश गुप्ता, रमेश शर्मा, अब्दुल वाहिद, उस्मान सैफी, राजकुमार चौधरी, सुदामा पाल, केपी सिंह यादव, ऋतुराज आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply