बेस्ट जर्नलिज़्म के लिए राष्ट्रीय जनमोर्चा के अमित मिश्रा को मिला ‘बॉलीवुड आयकोनिक अवार्ड’

ब्यूरो चीफ/राष्ट्रीय जनमोर्चा
मु्ंबई। अंधेरी स्थित मेयर्स हॉल में कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) द्वारा ‘बॉलीवुड आयकोनिक अवार्ड-2021’ का एक भव्य आयोजन किया गया। समारोह में फिल्म जगत और मीडिया की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। इस अवसर पर ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ के सीनियर जर्नलिस्ट अमित मिश्रा को बॉलीवुड में बेस्ट जर्नलिज़्म के लिए ‘बॉलीवुड आयकोनिक अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में बॉलीवुड की सेलिब्रिटीज़ तथा समाजसेवा के लिए क्रमशः वरिष्ठ अभिनेता अली खान, प्रोड्यूसर फ़ैयाज़ अली खान, मशहूर एक्ट्रेस दीप्ति तिवारी, शिरीन फ़रीद, खुशबू शर्मा, शिया ठाकुर, गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर राजन कुमार, सिंगर ज़ेबा काज़ी, फेमस सिंगर राजू टांक, सिंगर टुटेजा हरप्रीत कौर, हेमंत ठक्कर, डायरेक्टर दिनकर कपूर, शब्बीर शेख, डॉ अशो गुप्ता, अनीता तावड़े, डायरेक्टर अंजन गोस्वामी तथा नरेश-दुर्गेश सहित कई मशहूर हस्तियों को भी ‘बॉलीवुड आयकोनिक अवार्ड’ से नवाजा गया। इसके अलावा बॉलीवुड में बेस्ट जर्नलिज़्म के लिए सोहेल फिदाई, दिनेश कुमार, दलविन्दर धिमान, रितेश पाठक, जयेश गोहिल व दलविंदर खन्ना, डीओपी तथा बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर राजेश कोरिल एवं मोहन राजपूत को भी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि सम्मान समारोह के आयोजक बॉलीवुड फ़िल्म निर्देशक कृष्णा चौहान पिछले कई वर्षों से इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। अब तक वह केसीएफ के अंतर्गत बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड, बॉलीवुड आइकोनिक अवॉर्ड और लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड का आयोजन कर चुके हैं। उनके इस आयोजन के लिए तमाम लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*