दुलारी सामाजिक सेवा समिति ने पांच महिलाओं को किया सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। साहिबाबाद स्थित श्याम पार्क एक्सटेंशन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दुलारी सामाजिक सेवा समिति ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर गरीब व संघर्षशील महिलाओं को सम्मानित किया गया और उन्हें रोजगार हेतु सहायता प्रदान की गई।
सोमवार, 8 मार्च को आयोजित कार्यक्रम के बारे में दुलारी सामाजिक सेवा समिति की महासचिव मीनाक्षी शर्मा ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से बताया कि उनकी संस्था कई वर्षों से गरीब व जरूरतमंद महिलाओं के उत्थान व कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उसी क्रम में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भी दुलारी समिति ने रोजगार सम्मान मुहिम की शुरुआत की है। यह उन महिलाओं का सम्मान है जो निम्न स्तर पर कार्य करके अपने परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा रही हैं। जैसे घर में काम करना, छोटी-छोटी पटरी लगाकर समान बेचना, सिलाई करना, बच्चों की देखभाल करना, चाय की दुकान चलाना, सब्जी का ठेला लगाना आदि।
उन्होंने बताया कि सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संस्था ने पांच स्वाबलंबी महिलाओं का सम्मान किया है और उन्हें आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान किया है। समिति की अध्यक्ष राधिका शर्मा इस मौके पर मौजूद रहीं। उन्होंने सभी महिलाओं को पटका पहनाकर और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि काम आलग- आलग हो सकते हैं पर सबका उद्देश्य एक ही है, इसलिए उन्हें उनके रोजगार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की, ताकि वह प्रोत्साहित हों और अपने आप पर गर्व महसूस करें। साथ ही दूसरी महिलाओं को भी स्वावलंबी बनने की लिए प्रेरित करें। सम्मानित होने वाली महिलाओं में कुसमा देवी, रजनी, सरिता, राखी और ज्ञाना देवी शामिल रहीं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*