पार्टी का मूल मंत्र पंचायत चुनाव की जीत है- सुब्रत पाठक

रुस्तम अली/राष्ट्रीय जनमोर्चा
जौनपुर।पंचायत चुनाव की रणनीति को आखिरी रूप देने के लिए भाजपा जौनपुर ने लाइन बाजार स्थित डाक बंगले पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में एक बैठक की। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक उपस्थित रहे। बैठक में जिला पंचायत के चुनाव को लेकर जीत का रोडमैप तैयार किया गया। पंचायत चुनाव की रणनीति को आखिरी रूप देते हुए जिला संचालन समिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद सुब्रत पाठक ने कहा कि पार्टी का मूल मंत्र पंचायत चुनाव की जीत है। कार्यकर्ताओं के बल पर जिले में जीत का इतिहास रचा जाएगा।
सोमवार, 8 मार्च को पाठक ने कहा कि जनसंपर्क अभियान चलाकर घर-घर दस्तक देते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का पत्रक पहुंचाया जायेगा। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव में असहयोग करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कठोर कार्रवाई होगी। ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर पार्टी और अधिकृत प्रत्याशी चुनाव में उतारेगी। पंचायत चुनाव संयोजक सुनील तिवारी ने बैठक का संचालन किया। इसके पहले रामदयागंज और टीडीपीजी कालेज के गेट पर प्रदेश महामंत्री और काशी क्षेत्र के महामंत्री सुशील त्रिपाठी और जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी का भव्य स्वागत हुआ।
इस अवसर पर स्वागत करने वालो में मल्हनी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज सिंह, भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव, बच्चा भैया जिला, महामंत्री सुशील मिश्र, पीयूष गुप्ता, रामसूरत बिन्द, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानियां, ई अमित श्रीवास्तव, संतोष सिंह, जिला मंत्री राजू दादा, शशि मौर्या, अवधेश यादव, संदीप सरोज, विजय लक्ष्मी साहू, राज पटेल, डीसीएफ चेयरमैन धनन्जय सिंह, भूपेंद्र सिंह, ओम प्रकाश जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, डॉ दिनेश सिंह, बब्बू भैया, मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष विकास शर्मा, भूपेन्द्र पाण्डेय, विनीत शुक्ला, अनिल गुप्ता, रोहन सिंह, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, विपिन द्विवेदी, सुशांत चौबे, अवनीश यादव आदि उपस्थित रहे।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*